फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर पुलिस ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नागौर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान नागौर जिला के ढूढिया गांव के रहने वाले ओमप्रकाश व रावडियाद गांव के रहने वाले रामनिवास उर्फ रामा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में थानेसर की पारस कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करती है। अक्तूबर 2024 में टेलीग्राम पर एक अज्ञात आईडी से उन्हें मैसेज आया कि कुछ आसान ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर मोटा मुनाफा मिलेगा। पहले टास्क के लिए महिला ने 15 हजार रुपये लगाए और बदले में खाते में 42 हजार रुपये आए। लालच में आकर उन्होंने 50 हजार रुपये और लगाए। इसके बाद आरोपियों ने कहा टास्क गलत हुआ, सुधारने के लिए और पैसे जमा करो। इसी तरह महिला से कुल तीन लाख 34 हजार रुपये ठग लिए गए। जब टास्क पूरा होने के बाद भी पूरा पैसा नहीं लौटाया गया, तो महिला को ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार की टीम ने तकनीकी जांच व मुखबिर की सूचना पर राजस्थान जाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी ओमप्रकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया व आरोपी रामनिवास को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के बैंक खातों, अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें