लाडवा। एक मामले को लेकर सब्जी मंडी में हुई पंचायत झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए।
मामला जिला करनाल के दो गांवों का है, जहां से 15 दिन पहले एक ही समुदाय के तीन-तीन बच्चों के माता-पिता भाग निकले थे। दोनों पक्ष उनकी तलाश में जुटे थे, जिसके चलते तनाव बढ़ता गया। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए लाडवा की सब्जी मंडी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी शामिल हुए। पंचायत के दौरान युवती पक्ष ने तुरंत लड़की को सौंपने की मांग की, जबकि युवक पक्ष ने उन्हें खोजने के लिए समय मांगा। इसी बात पर बहस बढ़ी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। झड़प में दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बाइकों को भी तोड़ डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच हंमामा शांत किया। संवाद