फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले की दो पंचायतें नहीं खर्च पाई ग्रांट, जिला प्रशासन करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में दो पंचायतें गांव के विकास कार्यों में लगने वाली ग्रांट को नहीं खर्च कर पाई, जिसके चलते उन पंचायतों को प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। इन गांवों में पिहोवा के मूर्ताजापुर और सियाना सैदान शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों से ग्रांट खर्च न करने वाले गांवों की रिपोर्ट 15 दिनों में मांगी है। पिहोवा बीडीपीओ रोजी का कहना है कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 में प्रावधान है कि यदि कोई ग्राम पंचायत दी गई जिम्मेदारी या कर्तव्य पालन में चूक करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मूर्ताजापुर गांव को 25 लाख 23 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई थी, जबकि सियाना सैदान को 17 लाख 27 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई है। ग्रांट न खर्च करने के लिए दोनों गांवों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जिसके अनुसार मूर्ताजापुर गांव को स्पष्टीकरण मिल चुका है, जिसके अनुसार पंचायत की ओर से टेंडर लगाए गए हैं और अभी भुगतान खाते से नहीं हुआ है। जबकि सियाना सैयदा गांव का स्पष्टीकरण भी जल्द मिल जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक हुआ तो गांव के विकास कार्य को शुरू कराया जाएगा और स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहा तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं सियाना सैयदा गांव के सरपंच का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर गांव की पंचायत की ग्रांट नहीं रोकी हैं। प्रशासन के आदेशानुसार विकास कार्य को जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें