फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवीलाल पार्क से एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर दो स्थित देवीलाल पार्क में एनएचएम कर्मचारियों का प्रर्दशन चल रहा था। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो रखी थी। पार्क में आए दो लोगों की मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पुलिस ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पहली शिकायत में जींद के गांव हरिगढ़ निवासी नरेंद्र व शंकर काॅलोनी किशनपुरा के रहने वाले गुरमेल ने बताया कि वह दोनों अपने-अपने निजी काम से पार्क में आए हुए थे। वह अपनी बाइकों को पार्क के बाहर खड़ा किया था। वापस आने पर उन दोनों को अपनी बाइक नहीं मिली। अब दोनों ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवा बाइक खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें