फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चालक से कार छीनने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले कार चालक को चोट मारकर कार छीनने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुसन निवासी नया गांव व हरजीत सिंह उर्फ हन्नी निवासी छत्ता नानूमल सुईगरां मोहल्ला जिला पटियाला (पंजाब) के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू व छीनी गई कार को बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना सदर में 24 मई को दर्ज शिकायत में राजीव निवासी नरवाना (जींद) ने कहा था कि 24 मई 5/6 लोगों ने अंबाला जाने के लिए उसकी कार को किराए पर किया था। रास्ते में जाते समय उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को साथ लेकर चलने के लिए पिहोवा से जाने को कहा था। पिहोवा-चीका रोड पर ड्रेन पुल के पास पहुंचने में उन्होंने बाथरूम के लिए कार को रुकवाया था। वह भी उनके साथ बाथरूम करने लगा तो उनमें एक ने उसके सिर पर किसी वजनदार चीज से वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया था।
विज्ञापन

तभी दूसरे ने चाकू उसके हाथ पर मारा और माथे पर पिस्तौल उसका मोबाइल, पर्स व कार छीनकर चीका की तरफ फरार हो गए थे। मामला दर्ज करके जांच सीआईए-दो ने करते हुए आठ जून को एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे रॉड बरामद की थी। अदालत के आदेश से नाबालिग को सुधार गृह में भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए-दो ने आरोपी हुसनप्रीत सिंह व हरजीत सिंह को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चाकू और कार को बरामद किया। बाद में दोनों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें