फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली निजात

Thu, 29 Jun 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मौसम की मेहरबानी से गर्मी से परेशान लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम-रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा।
लोग बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों पर भीगते हुए दिखाई दिए तो वहीं महिलाएं छतरी का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जाती नजर आईं। उधर, बारिश के चलते किसानों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। खेतों में धान की रोपाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी बारिश होने के आसार हैं। दो दिनों तक होने वाली बारिश के कारण तापमान में और कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें