फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में लंगर चखने गए दो नाबालिग लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गांव बलाही फार्म से दो बच्चों लापता हो गए। पांच दिन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। दोनों बच्चे साइकिल पर गुरुद्वारे में लंगर चखने गए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बलाही फार्म वासी सुनील कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका 13 वर्षीय बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी गांव के राजकीय विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। वह 11 जून को अपने दोस्त कर्ण यादव के साथ दोपहर तीन बजे साइकिल पर दबखेड़ी स्थित गुरुद्वारा नानकसर में लंगर खाने के लिए गए थे। शाम तक दोनों नहीं लौटे। तलाश करने पर भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें