लाडवा। अनाजमंडी में एक आढ़ती की दुकान से दो लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आढ़ती ललित कुमार की दुकान में गल्ले को तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने भी सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। ललित कुमार के मुताबिक उन्होंने गल्ले में यह रकम रखी थी और शाम के समय वह एक दुकान पर चाबी देने गया था। इतनी ही देर में किसी ने यह रकम गल्ले से निकाल ली। उधर सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आढ़ती भी दुकान पर पहुंचे तो उनमें रोष भी दिखा। वहीं जांच करने पहुंचे एसआई राहुल राठी का कहना था कि अभी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।