फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के दो विद्यार्थी भूवैज्ञानिक पद पर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के दो विद्यार्थियों, मिलाप श्योकंद और अंजलि, का भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी वैपकॉस लिमिटेड में भूवैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। दोनों ने गुजरात में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वे वर्तमान में वैपकॉस लिमिटेड की डीएसआईआर परियोजना से जुड़े हैं। यहां वे भूजल संसाधनों और भूवैज्ञानिक संरचनाओं का अध्ययन और सर्वेक्षण कर रहे हैं। मिलाप श्योकंद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमटेक (एप्लाइड जियोलॉजी) और अंजलि ने एमएससी (एप्लाइड जियोलॉजी) की पढ़ाई की है। मिलाप ने हैदराबाद के राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने रुड़की के राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान से अपना शोध कार्य पूरा किया।
वैपकॉस लिमिटेड जल शक्ति मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह कंपनी जल संसाधन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से संबंधित परामर्श और इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें