फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: अजय चौटाला ने दिया मुख्यमंत्री के गठबंधन पर दिए बयान का जवाब, बोले- हम सरकार के सहयोगी, भाजपा के नहीं

Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों के चल रहे धरने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहलवानों की मांग पूरी हो चुकी है, जो मुकदमा दर्ज करने की बात थी वो भी मान ली है और जो दो कमेटियां बनाने की बात थी वह भी बनी हुई है।
विज्ञापन
हांसी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने पत्रकाराें से की बातचीत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री के गठबंधन पर दिए बयान का जवाब देते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने भी कहा कि हम सरकार के सहयोगी हैं, भाजपा के नहीं। हालांकि, जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जंतर-मंतर पर चल रहे धरना को लेकर कहा कि पहलवानों को जांच का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला शनिवार को हांसी के मॉडल टाउन पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम निरंतर ईमानदारी से गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। हमने कभी यह नहीं कहा कि हम भाजपा के सहयोगी हैं।

हम सरकार में सहयोगी हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों के चल रहे धरने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहलवानों की मांग पूरी हो चुकी है, जो मुकदमा दर्ज करने की बात थी वो भी मान ली है और जो दो कमेटियां बनाने की बात थी वह भी बनी हुई है।
विज्ञापन


कानूनी रूप से दोषी पाए जाने के बाद ही कोई एक्शन होगा। जांच का इंतजार करना चाहिए। इस मौके पर जजपा के शहरी अध्यक्ष राहुल मक्कड़, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट पवन रापड़िया, बार एसोसिएशन के सचिव संदीप सिंह घरसा भी उपस्थित रहे।

हरियाणा में केवल 10 जिले ही होने चाहिए
पत्रकार वार्ता के दौरान अजय चौटाला ने कहा कि उनकी राय में हरियाणा में सिर्फ 10 जिले ही होने चाहिए। आज जहां पर दो तहसील भी नहीं है वहां पर भी जिला बना हुआ है। उन जिलों पर कितना खर्चा होता है इस पर सोचना चाहिए। पहले हिसार ही जिला था तो भी काम चलता था।

बता दें की हांसी को जिला बनाने की मांग बीते लंबे समय से उठ रही है। विधायक विनोद भयाना इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं। हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति भी लंबे समय से हांसी को जिला बनाने के लिए आंदोलन करती है। वर्ष 2016 में अपनी रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हांसी को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से अब यहां पर एसपी बैठते हैं। लेकिन लोगों को यहां पर डीसी के बैठने का भी इंतजार है, जिससे कि हांसी को पूर्ण रूप से जिले का दर्जा मिल जाए। ऐसे में अब सरकार के सहयोगी दल जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान हांसी में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसका अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें