फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में बंदियों के दो गुट भिड़े, दो को लगीं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला जेल में गुरुवार दोपहर को दो गुट के चार बंदी आपस में भिड़ गए। इसमें एक गुट के दो बंदियों हरनीत सिंह व एकम को कुछ हल्की चोट आई।
जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस बैरक में भेज दिया। वहीं शुरूआत में दोनों बंदियों ने मेडिको-लीगल रिपोर्ट करवाने के बाद पुलिस को शिकायत की, लेकिन बाद में दोनों गुटों ने आपस में समझौता कर लिया।
सेक्टर सात चौकी प्रभारी कमल ने बताया कि अस्पताल व जेल प्रशासन ने बंदियों के बीच झगड़े पर टीम ने दोनों गुटों के बयान दर्ज किए हैं,लेकिन किसी भी गुट ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इसके बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कैदी बैरक के बाहर आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई थी और देखते ही देखते दोनों के एक-दूसरे से भिड़ गए। इसमें समय रहते जेल कर्मियों ने दोनों गुटों के बीच-बचाव करते हुए अलग कर घायल को जेल के अस्पताल में लेकर गए और वहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल से उपचार करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं जिला जेल के जेलर धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेलने के दौरान दोनों गुटों में कहासुनी हो गई थी। झगड़े जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन किसी भी बंदी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें