पिहोवा। चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर सरस्वती खेड़ा गांव में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। उपचाराधीन शिवचरण ने बताया कि विधानसभा चुनाव में गांव के कुछ लोग उन पर अपने समर्थित प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बना रहे थे, इसके लिए मना कर दिया तो दूसरे लोगों ने ईंटें बरसा कर हमला कर दिया। इसमें उसकी चाची को चोट आईं हैं। उनको पिहोवा सरकारी अस्पताल से एलएनजेपी में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।