फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीटी रोड पर गाड़ी की जांच करने उतरे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर खानपुर कोलियां के निकट कैंटर की जांच करने नीचे उतरे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक अस्मित मान (19) निवासी निर्मल विहार करनाल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त हिमांशु (25) निवासी सेक्टर-छह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। अस्मित विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए वह आईलेट्स कर रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में भुवनेश निवासी मेरठ रोड करनाल ने बताया कि वह अपने दोस्त अस्मित मान, हिमांशु और कुलदीप निवासी खेड़ी नरु जिला करनाल के साथ अपनी गाड़ी एंडेवर में चंडीगढ़ जाने के लिए रात करीब साढ़े 11 बजे करनाल से चले थे। वह गाड़ी चला रहा था, जबकि हिमांशु उसके साथ बगल, कुलदीप व अस्मित पिछली सीट बैठे थे। रात करीब दो बजे वे जीटी रोड पर खानपुर कोलियां पुल के ऊपर चढ़ रहे थे तभी किसी वाहन ने उनकी कार की खिड़की में साइड मार दी और फरार हो गया। उसने गाड़ी के शीशे की जांच करने के लिए पुल पर गाड़ी रोक दी। हिमांशु और अस्मित गाड़ी से नीचे उतरकर शीशे की जांच करने लगे। उसी समय पिपली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने हिमांशु और अस्मित को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें वे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसने अपने दोस्त लक्ष्य को मौके पर बुलाया और उसके दोस्त निखिल के साथ उनको करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के समय अस्मित ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें