फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने का झांसा दे दो परिवारों से ठगे 52 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। विदेश में बेहतर जीवन की चाहत रखने वाले दो अलग-अलग किसान परिवारों के साथ रिश्तेदारों और ट्रैवल एजेंटों ने करीब 52 लाख रुपये की ठगी की है। पहले मामले में पूरा पीड़ित परिवार कनाडा जाना चाहता था जिसके लिए उन्होंने अपनी ममेरी बहन से संपर्क किया था और दूसरे मामले में पीड़ित किसान अपने बेटे उदय को कनाडा व अमेरिका भेजना चाहते थे।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने अपने पड़ोसी से बात की थी। पड़ोसी ने पैसे लेकर अब उदय को डंकी रूट पर फंसा दिया जहां से अब उदय से पिछले डेढ़ साल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। दाेनों परिवारों ने विदेश जाने के लिए अपनी जमा-पूंजी गंवाई और औने-पौने दामों पर जमीन भी बेची। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में शहर निवासी गुरविंदर सिंह के परिवार को कनाडा में रहने वाली उनकी ममेरी बहन चरणजीत कौर ने फोन पर पूरे परिवार का कनाडा का वीजा लगवाने की बात कहकर लालच दिया। उसने गुरविंदर को अपने दो पार्टनर कुरुक्षेत्र निवासी करण और कैथल के सीवन निवासी अतुल से मिलवाया। आरोपियों ने पत्नी व बेटी सहित पूरे परिवार को कनाडा का वीजा दिलाने के लिए 40 लाख रुपये मांगे और एडवांस में नौ लाख रुपये लिए। 28 अप्रैल 2023 को गुरविंदर के पिता ने पांच लाख रुपये नकद सौंपे और दस्तावेज दिए।
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर की 43 लाख की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में पिहोवा के सारसा गांव निवासी किसान रोशन लाल के बेटे उदय कुमार को अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 43 लाख रुपये हड़पे। उदय ने पीटीई कोर्स पूरा किया था। जनवरी में पड़ोसी एजेंट बलदेव सिंह और उसके साथी सुखबीर सिंह ने स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का 25 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया। दस्तावेज लेने के कुछ समय बाद आरोपियों ने कनाडा वीजा रिजेक्ट बताकर 35 लाख में एक नंबर में अमेरिका भेजने की बात कही। पैसे जुटाने के लिए रोशन लाल ने सात कनाल जमीन बेची। 7 अप्रैल 2024 को उदय को दिल्ली से ब्राजील की फ्लाइट कराई गई। ब्राजील पहुंचने पर परिवार से और रुपये मांगे गए। इसके बाद परिवार ने दो किश्तों में 16.80 लाख व दो लाख रुपये एजेंटों के खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपी एजेंटों ने उदय को मैक्सिको पहुंचा दिया और उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद गांव के ही रजत ने 24 लाख में मैक्सिकों से अमेरिका भेजने की डील की। उसके साथी कमल (करनाल) और जयकिशन (इस्माईलाबाद) ने 18 लाख रुपये खाते में व छह लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद उदय को वहां से ग्वाटेमाला भेज दिया गया। इसके बाद से यानी पिछले डेढ़ साल से परिवार का उदय से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आखिरी वीडियो में उदय ने बताया कि डोंकर 12 हजार डॉलर मांग रहा है, उसे पीटा गया और सर्दी में गर्म कपड़े भी नहीं पहनने दे रहे हैं। परिवार को अनहोनी का डर सता रहा है। पुलिस ने एजेंटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी एजेंटों को काबू करने की बात कही है।बाद में आरोपियों ने अतिरिक्त चार लाख रुपये की मांग की, वे भी दे दिए गए। तीन महीने में वीजा जारी करने का वादा किया गया लेकिन छह महीने बाद भी वीजा नहीं आया। संपर्क करने की कोशिश की तो करण फरार मिला। इसके बाद चरणजीत ने ब्याज सहित पैसे लौटाने की जिम्मेदारी ली लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी न वीजा लगा और न राशि वापस हुई।
हाल ही में चरणजीत के भारत लौटने पर परिवार उनसे मिला लेकिन उनके ससुर ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर थाना सिटी थानेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें