कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो में दो कर्मचारियों की ओर से ड्यूटी रजिस्टर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस घटना से विभाग के अधिकारियों में भी हलचल मची है और डिपो की ओर से कमेटी का गठन किया गया और कार्रवाई को अमल में लाने का आदेश जारी किया गया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले को लेकर डिपो में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, जिसके चलते हर कोई कर्मचारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर हैरान नजर आया।
डिपो ड्यूटी निरीक्षक का कहना है कि ड्यूटी क्लर्क से दो रोडवेज कर्मचारी ड्यूटी रजिस्टर को देखते हुए ड्यूटी सेक्शन से बाहर लेकर चले गए और बाद में जब ड्यूटी क्लर्क ने रजिस्टर मांगा तो उन्होंने रजिस्टर को जलाने की बात कही वहीं रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि ड्यूटी रजिस्टर को जलाने का मामला सामने आया है, जिसके लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट सामने आते ही कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।