पिहाेवा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 210 ग्राम अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के कुरुक्षेत्र यूनिट के प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि एसआई राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ थाना शहर पिहोवा क्षेत्र में नाका लगाया गया था, उसी समय उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर राम नाटक क्लब के पास अफीम की बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर टीम ने राम नाटक क्लब के पास दबिश दी और मौके से दो तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोरगीर बस्ती निवासी नसीब उर्फ टींडू और संडोली गांव निवासी अश्विनी मसीह उर्फ गोरा के रूप में हुई जो हाल गऊ चरान रहता है। दोनों के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस की आगामी जांच अब थाना शहर पिहोवा को सौंपी गई है।