फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 29 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है और एक्टिव केस महज 331 बचे हैं। इनमें से 17 को एलएनजेपी अस्पताल और 104 को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 210 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से 29 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को भी कोरोना से जान गंवाने वाले एक महिला और पुरुष की मौत की पुष्टि की है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की चेन को तोड़ने में पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस जिले में आमजन की जागरूकता और प्रशासन की मुस्तैदी से धीरे-धीरे कोरोना की चैन को तोड़ने में सफलता मिल रही है और कुरुक्षेत्र कोरोना मुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र से 21117 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस समय कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 96.92 फीसदी पर पहुंच गया है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। इस जिले में अब तक 21117 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके हैं और जिले में अब सिर्फ 331 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए हैं।
सीएमओ ने कहा कि मंगलवार को 32 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 29 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 21117 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 365762 में से 343073 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव दर्शन नर्सिंग होम एकता विहार शाहाबाद निवासी 56 वर्षीय महिला की 6 मई को और चारगौधा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की 6 जून को मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को की है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21789 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें