फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार नियंत्रित होती दिखाई नहीं दे रही। अलग-अलग अस्पताल में उपचाराधीन महिला सहित 2 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शाहाबाद निवासी 65 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण के चलते 27 मार्च को हिसार के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसके अलावा कौलापुर निवासी 87 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को अंबाला के एक निजी अस्पताल में 26 मार्च को दाखिल कराया था। दोनों मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
उधर, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 26 विद्यार्थियों सहित 124 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 413 तक पहुंच चुकी है। अभी तक 10 हजार 348 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल जिले में 916 एक्टिव केस हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या 149 तक पहुंच गई है। उधर, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज के किसी परिजन को आइसोलेशन वार्ड में प्रवेश न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 187 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि 704 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। 25 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि कुरुक्षेत्र में शनिवार को 124 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 84 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 2 लाख 58 हजार 45 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 2 लाख 43 हजार 590 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें