फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 20 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से मात्र 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 52 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को कोरोना से हुई दो मौतों की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव गांव नैसी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत मीरी पीरी और गांव स्याणा सैयदां निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत एलएनजेपी अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान हुई। अब कुरुक्षेत्र में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 337 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले 14 माह पर बीता मई माह काफी भारी पड़ गया। बीते 37 दिनों में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा 30 अप्रैल तक 188 था। उस वक्त मृत्यु दर भी 1.10 फीसदी था, जो अब बढ़कर 1.55 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इन दिनों पॉजिटिविटी दर में गिरावट के साथ लगातार रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र वासियों द्वारा लॉकडाउन को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और नियमों का दृढ़ता से पालन किया है, जिसके कारण ही कुरुक्षेत्र का कोरोना पॉजिटिव ग्राफ एकदम से नीचे आया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में अब कोविड के कारण होने वाली मृत्यु दर का आंकड़ा भी निरंतर घट रहा है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। जिले में अब तक 21028 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके है और जिले में अब सिर्फ 369 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए है। इस समय कुरुक्षेत्र में 96.75 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैंपल पाजिटिविटी रेट 6 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 362892 में से 340382 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।इस जिले में अब तक 21734 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 362892 में से 340382 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब तक 337 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें