फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रुआं गांव में दो मगरमच्छों की दहशत, ग्रामीण सतर्क

Thu, 06 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा उपमंडल के रुआं गांव में दो तालाबों में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। एक मगरमच्छ 8-10 फीट लंबा, दूसरा छह फीट का बताया जा रहा है। पशुपालक अब तालाब के पास जाने से कतरा रहे हैं।

गांववासी अंकित ने अपने खेत से चारा लेकर आते हुए सबसे पहले मगरमच्छ देखा। अंकित को तालाब किनारे धूप सेंकता मगरमच्छ नजर आया, जो तुरंत पानी में समा गया। ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मी सुभाष ढुल ने लोगों को तालाब से दूर रहने, बच्चों व पशुओं को न ले जाने की हिदायत दी और गोताखोर प्रगट सिंह के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व संधौली गांव की नहर में भी मगरमच्छ दिखा था, जो रुआं से गुजरती है। आशंका है कि नहर से ही ये मगरमच्छ तालाब पहुंचे हैं। जिले में भोर सैयदा गांव के पास मगरमच्छ प्रजनन केंद्र होने से यहां अकसर मगरमच्छ बाहर आ जाते हैं। विभाग ने मगरमच्छों को पकड़ने तक सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें