फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव की मौत, आज रिकवरी से ज्यादा पॉजिटिव केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से लगातार गिरते आ रहे कोरोना पॉजिटिव के नए आंकड़ों में बुधवार को थोड़ा उछाल आया है। जहां पिछले कई दिनों से 30 से कम नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे और रिकवरी दर भी अच्छी थी, लेकिन बुधवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से 31 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और मात्र 15 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को रिकवरी कम होने के चलते एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हुई हैं। मंगलवार को 331 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे, वो बुधवार को 345 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना से होने वाली दो मौतों की पुष्टि की है, जिसमें गोपी विहार शाहाबाद निवासी 55 वर्षीय महिला और बपदी लाडवा निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। हालांकि इनकी मौत 7 और 8 जून को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों ने जागरूक होकर अपने में यह ठान लिया है कि वे अब कोरोना को हराकर ही दम लेंगे। इसलिए कुरुक्षेत्र कोरोना की चैन को तोड़ने में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र से 21132 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 96.85 फीसदी है। जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ 345 ही कोरोना एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 31 नए केस सामने आए हैं, जबकि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। अब तक कुरुक्षेत्र में 343 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 367783 में से 345013 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21820 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 1425 को लगाई कोरोना वैक्सीन
उधर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल सहित विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर 1425 लोगों को वैक्सीन लगाई। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि 1387 को पहली और 38 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें