फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रात को खाना खाकर घूमने निकले दो भाई, एक को कार ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। लाडवा रोड पर मथाना अड्डे के पास देर रात तेज रफ्तार कार चालक एक युवक को उसके भाई के सामने ही कुचल कर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विशाल कुमार (29) निवासी मथाना के रूप में हुई। विशाल मेहनत-मजदूरी करता था। दोनों भाई रात का खाना खाकर घूमने के लिए आए थे।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने नौ बजे वह अपने भाई विशाल के साथ रात का खाना खाकर घूमने के लिए आया था। दोनों भाई घूमते-घूमते गांव के बस अड्डे के पास पहुंचे तभी लाडवा की तरफ से कार चालक विशाल को कुचलते हुए निकल गया। उसने अपने भाई को संभाला तथा एंबुलेंस की मदद से जख्मी अवस्था में विशाल को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें