फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्र पर हमला करने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रास्ता रोककर छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल खान व इंतजार निवासी अजरानी ने हथियारों के साथ छात्र पर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी झांसा ने बताया था कि वह 17 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्त अक्षय, अरमान व कवल के साथ बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में हरिपुर के बस अड्डे के पास इंतजार, कमल, आशु, अंकित, प्रीत, श्याम व विशाल ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन पर हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कमल खान व इंतजार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, लोहे का सरिया व एक डंडा बरामद हुआ।



धोखाधड़ी के आरोप में महिला गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। मकान की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 22 लाख रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई थी। थाना शहर में दर्ज शिकायत में कृष्ण कांत निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला ने बताया था कि उसने 23 जनवरी को एक मकान खेड़ी गुलाम अली जिला कैथल निवासी महिला से नरकातारी गांव में 22 लाख रुपये में खरीदा था। उसने पांच लाख रुपये नकद और बकाया रुपये आठ अप्रैल को देना तय हुआ था। वह तय समय पर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में गया तो पता चला कि अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां बंद है। उसने आरोपी महिला से कई बार रजिस्ट्री कराने का आग्रह किया, मगर आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




चालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप व सूरज निवासी बदरपुर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी व कटर ब्लेड बरामद हुआ। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में राहुल निवासी बनी ने बताया था कि वह ड्राइवरी का काम करता है और सब्जी लेकर मंडियों में आता-जाता है। वह 11 दिसंबर को अपने घर से अपने दोस्त सुनील की शादी में बाइक पर गया था। वह खाना खाने के बाद अमन व अभि के साथ पैदल जा रहा था तभी स्कूटी पर आए सूरज, संदीप व आशीष ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया था। मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप व सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें