फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ बाइक सवार दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने बाइक सवार दो युवकों को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि व कर्णवीर निवासी थेह-बनेडा जिला कैथल बाइक पर डोडा पोस्त लेकर बेचने की फिराक में थे। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर एनएच 152 के फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि रवि व कर्णवीर डोडा/चूरापोस्त बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में भट्ट माजरा गांव के पास खड़े हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ के बाद उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो किलो 200 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें