इस्माईलाबाद। गांव हरिपुर बड़ाम के खेतों में लगभग 20 ट्यूबवेलों से चोरों ने एक ही रात में तार व सामान चुरा लिया है। एक साथ हुई इस चोरी में करीब 15 किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने किसान बलदेव सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बड़ाम निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को चोरों ने उसके व अन्य 20 ट्यूबवेलों से केवल व सामान चोरी कर लिया है। जब वे सुबह खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरों ने किसान गुरमेल सिंह, सुरेश कुमार, सरवन सिंह, हरभजन सिंह, गुलाब सिंह, मनदीप सिंह, हरबंस सिंह, वजीर सिंह, मंगत सिंह, जोगिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंदर, सुरजीत सिंह आदि के ट्यूबवेलों से चोरी की है।