फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक सवार दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने बाइक सवार दो युवकों को 220 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील उर्फ लालू निवासी बदरपुर व सलमान निवासी मुरादनगर चरस बेचने के लिए बाइक पर रादौर जा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम रादौर रोड पर बन गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सुनील व सलमान चरस बेचने का धंधा करते हैं। आज भी अपने घर से बाइक पर चरस बेचने के लिए रादौर जिला यमुनानगर जाएंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने लाडवा-रादौर रोड पर नाकाबंदी कर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना अनुसार बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। शक के आधार पर टीम ने उनको काबू कर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें