फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूरापोस्त के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने जीटी रोड से ट्रक चालक समेत दो लोगों को 26 किलो 20 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी रामगढ़ को कारागार तो चालक अमनदीप कुमार निवासी चमकौर साहिब जिला रूपनगर पंजाब को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम थाना सदर थानेसर के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि अमनदीप कुमार व सुरेंद्र सिंह अपने ट्रक में पंजाब से सामान लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल जाते हैं। वहां से वापस आते हुए दोनों ट्रकों में सामान के साथ सस्ते दाम पर डोडा/चूरा पोस्त खरीदकर पंजाब में महंगे दाम पर बेचते हैं। आज भी दोनों ट्रक में सामान के बीच में डोडा/चूरापोस्त छिपाकर पिपली से होते हुए पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने अमीन चौक पर नाकाबंदी शुरू कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना के मुताबिक ट्रक आता दिखा। शक होने पर टीम ने चालक को ट्रक रोकने का इशारा कर उनको काबू कर पूछताछ की। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 26 किलो 20 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उनके खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें