फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने साढ़े नौ किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक बलविंद्र सिंह निवासी आलमपुर व अशोक कुमार निवासी परीछा जिला होशियारपुर पंजाब सामान के बीच में चूरा पोस्त छिपाकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर प्रतापगढ़ मोड़ के नजदीक गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह व अशोक कुमार अपने ट्रक में सामान लेकर कोलकाता जाते हैं। लौटते हुए आरोपी झारखंड से चूरा पोस्त लेकर आते हैं जो पंजाब में बेचते हैं। आज भी आरोपी ट्रक में चूरा पोस्त लेकर जीटी रोड से होते हुए पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने जीटी रोड फ्लाईओवर पिपली पुल के ऊपर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को मिली सूचना अनुसार ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रुकवा कर टीम ने चालक और सहायक से पूछताछ के बाद उनकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें साढ़े नौ किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें