फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज आसमान में बदरा और तेज हवा चलने के आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तेज धूप से बचने के लिए मुंह ढ़क कर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मई माह शुरू हो गया है, लेकिन अभी पूरी तरह से गर्मी जोर नहीं पकड़ सकी है। पिछले दो दिनों से अल सुबह से चल रही ठंडी हवा से मौसम में ठंडक बनी हुई है। हालांकि दोपहर को लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते तापमान 35.2 डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर के समय राहगीर भी सड़कों पर मुंह ढककर निकलते हुए नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम में फिर से बदलाव रहने के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते बादल छाए रहने की संभावना है तो वहीं तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। हालांकि शनिवार को फिर से मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार बने हुए हैं।



कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पश्चिमी विभोक्ष के चलते अभी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसके कारण मौसम में सुबह के समय ठंडक का आभास हो रहा है। जबकि अब शुक्रवार को हल्के बादल छाने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। हालांकि शनिवार से मौसम फिर से साफ होने की संभावना बनी हुई है और अगले सप्ताह तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने के आसार रहेंगे।

कुरुक्षेत्र। तेज धूप से बचने के लिए मुंह ढ़क कर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें