फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर चालक सहित दो गिरफ्तार, 71 किलो डोडा चूरापोस्त मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिहोवा के मुर्तजापुर गांव के पास 152-डी पर कैंटर चालक सहित दो लोगों को 71 किलो डोडा चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुशविंद्र सिंह उर्फ खुशी व संदीप सिंह उर्फ पप्पू निवासी मसींगन जिला पटियाला पंजाब अपने कैंटर में सामान के बीच चूरापोस्त छिपाकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मुर्तजापुर के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि खुशविंद्र सिंह और संदीप चूरापोस्त बेचने का काम करते हैं। आरोपी राजस्थान से चूरापोस्त लेकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। आज भी आरोपी अपने कैंटर में राजस्थान से चूरापोस्त लेकर पंजाब जा रहे थे। सूचना पर टीम ने मुर्तजापुर के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पंजाब की ओर से जा रहे कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ कर तलाशी ली। टीम को कैंटर के पीछे तिरपाल के नीचे पेपर वेस्ट के बीच से चार कट्टे बरामद हुए। जांच के दौरान इन कट्टों से 13-13 किलो और साढ़े 22-22 किलो सहित कुल 71 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें