पिहोवा। लड़ाई-झगड़ा रोकने गई डायल 112 टीम के साथ शराब के नशे में सारसा के रहने वाले कृष्ण कुमार व पाला राम ने बदसलूकी की थी व पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी थी। इसके बाद टीम ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद सदर थाना की टीम ने उक्त आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि था वह ईवीआर पर तैनात है। रविवार को साढ़े नौ बजे के करीब सूचना मिली कि गांव सारसा में लडा़ई-झगड़ा हो रहा है। वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसने देखा कि दो व्यक्ति शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं । मौके पर जब पुलिस टीम ने उनको समझाने की कोशिश की तो उन दोनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी को चोट आई व उसकी वर्दी फट गई। पुलिस टीम ने सूचना देकर मौके पर ड्यूटी ऑफिसर को बुलाया। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।