फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन



पिहोवा। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी अजय उर्फ कांता व राजेश उर्फ कालू निवासी गुमथला गढू को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी मांगना ने आरोप लगाते हुए बताया कि पांच फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव के पास मंदिर में माथा टेकने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह घर जाने के लिए मंदिर से बाहर आया तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर कारागार भेज दिया।





दुकान से मोटरसाइकिल चोरी



बाबैन। शहर में अनाज मंडी के सामने एक दुकान से मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी कालीरोनों ने बताया कि चार फरवरी की शाम को वह अपनी दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करके चंडीगढ़ चला गया था। वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके 12 बोतल शराब के साथ आरोपी मान सिंह निवासी अजराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव अजराना में मान सिंह के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी लेने पर घर के बरामदे में एक कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें से 12 बोतल शराब मिली। बरामद शराब का मान सिंह परमिट नहीं दिखा सका इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




दुकान से चोरी करने का आरोपी धरा

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने दुकान से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजिंद्र सिंह निवासी खरींडवा के पास चोरीशुदा सिलिंडर बरामद हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में केहर सिंह निवासी छपरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी अनाज मंडी शाहाबाद में दुकान है। 30 जनवरी को जब वह दुकान पर आया तो लेबर ने बताया कि उसकी दुकान से चोर ने एक गैस सिलिंडर व हुक्का चोरी कर लिया है, जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर आरोपी से चोरीशुदा सिलिंडर बरामद किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें