फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोहे का सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले गांव ज्योतिसर से लोहे का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेश व सुनील उर्फ भल्ला निवासी ज्योतिसर के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में हरजीत सिंह निवासी ज्योतिसर ने बताया था कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 13 अगस्त की रात को उसके पशुओं के बाड़े से करीब 20 हजार रुपये की कीमत के कंबाइन के लोहे के सामान सुरेश व सुनील ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन


ट्यूबवेल से तार चोरी के दो आरोपी काबू
लाडवा। दो दिन पहले ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मोनू निवासी दबलैन जिला जींद व पंकज निवासी रामचंद्र कॉलोनी के कब्जे से चोरीशुदा तार बरामद किया है।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रविंद्र निवासी धनौरा जट्टान ने बताया कि 15 अगस्त सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत में आया तो देखा कि ट्यूबवेल से चोर केबल तार काटकर चुरा ले गए थे। चोरों ने बलकार निवासी लाडवा के खेत से भी दाे ट्यूबवेल से तार चोरी किया था। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मोनू व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तार बरामद करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन


बाइक चुराने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गुरबीर सिंह निवासी दीवान कॉलोनी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। थाना कृष्णा गेट में 16 जुलाई को दर्ज शिकायत में सुखवीर सिंह निवासी फतुहपुर ने बताया था वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक पर निजी अस्पताल आया था। बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था। दवा लेने के बाद लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी गुरबीर सिंह को अर्जुन चौक के नजदीक ब्रह्मसरोवर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद करके आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें