फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फर्जी जमानत देने के दो आरोपी 31 माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फर्जी कागजात देकर जमानत देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान करनाल के निसिंग निवासी दिलशाद और मधुबन निवासी सुलतान सिंह के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी न्यायालय के समक्ष फर्जी जमानती बनकर पेश हुए थे और जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानत की प्रक्रिया पूरी की थी। यह मामला वर्ष 2024 में सिटी थाने में दर्ज किया गया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपियों की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी का सहारा लिया। करीब 31 माह के इंतजार उपरांत पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें