फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पार्किंग के विवाद में 73 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निकलसन रोड पर बुधवार सुबह गाड़ी हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। सैमसंग शोरूम के पास स्थित एक कार्यालय के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर शोरूम स्टाफ और पड़ोसी व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि शोरूम के कर्मचारियों ने साथियों के साथ मिलकर 73 वर्षीय बुजुर्ग और उनके दो बेटों पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सैमसंग शोरूम के स्टाफ व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानी बाग निवासी अश्वनी अग्रवाल (73) ने बताया कि उनका निकलसन रोड पर डीआर इन्वेस्टमेंट के नाम से कार्यालय है। सुबह करीब 10:45 बजे सैमसंग शोरूम का स्टाफ उनके कार्यालय आया और बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। जब अश्वनी के बेटे साहिल और शिवांग गाड़ी हटाने गए तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि शोरूम स्टाफ ने दुकान के अंदर से लोहे की पाइप निकाली और साहिल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग अश्वनी अग्रवाल को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और उनकी छाती पर मुक्के मारे। मारपीट के दौरान साहिल की सोने की चेन भी गायब हो गई।
मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल रिपोर्ट में अश्वनी अग्रवाल के चेहरे पर निशान, टखने में गंभीर चोट और घुटने पर रगड़ के निशान पाए गए हैं, वहीं साहिल के हाथ और छाती में अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने चोटों की गंभीरता को देखते हुए एक्स-रे और हड्डी रोग विशेषज्ञ की राय मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें