शाहाबाद। अपराध शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में ललित उर्फ लल्ली व कुनाल उर्फ़ आदित्य वासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 14.50 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया गत 19 मार्च को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम बराड़ा चौक पुल के नीचे मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि ललित नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। वह अनाज मंडी से होते हुए विक्की जिम की तरफ नशा लेकर जाएगा। टीम ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैक्टर व पानी का टैंकर चोरी करने के दो आरोपी पकड़े
शाहाबाद। पुलिस ने ट्रैक्टर व पानी का टैंकर चोरी करने के आरोप में देहरादून उत्तराखंड निवासी मुस्तकीम व शादाब को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर व पानी का टैंकर बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 15 मार्च को थाने में दी शिकायत में कुलदीप निवासी झांसा ने बताया था कि उसने तंगौर-झांसा पुल के लिए सरकारी ठेका लिया हुआ है। गत 14 मार्च को निर्माण कार्य के पास से उसका ट्रैक्टर व पानी का टैंकर तथा जनरेटर की दो बैटरिया चोरी हो गईं। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।