फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रजत और सावन वासी संघीपुर (यमुनानगर) के रूप में हुई है। पुलिस चार आरोपी बलिंद्र, राहुल वासी संभालखा, लोकेश, जोनी वासी संघीपुर (यमुनानगर) को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 3 जनवरी को मुकेश कुमार पुत्र रिखी राम वासी संभालखा ने थाना लाडवा पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी पत्नी सुबह गली में झाड़ू लगा रही थी, इससे गली में धूल उठ रही थी। इसी दौरान बलिंद्र अपने घर की तरफ से आया और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौच करने लगा। गाली-गलौज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो बलिंद्र उससे भी बहस करने लगा और धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर के बाद वह अपने साथी राजकुमार, तिली , रजत, सुमित वासी संमालखा व जोनी समेत अन्य 6-7 युवक के साथ तलवार, डंडे व गन्ना काटने वाला कटर के साथ आए। उन्होंने उसके भाई राजेश, पिता, मां, भाभी, छोटे भाई की पत्नी पर हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया था। इस हमले में उसके पिता को काफी गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी रजत व सावन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें