इस्माईलाबाद। जमीन के विवाद में मारपीट करके चोट मारने के दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जगजीत सिंह, कश्मीर सिंह वासी तंगौरी कुरुक्षेत्र बताए जा रह हैं। बयान में सर्वजीत सिंह तंगौरी ने बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्त होकर खेतीबाड़ी करता है। उसके पिता 15 जून को करीब छह बजे अपने खेत में जीरी लगाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय आरोपी ट्रैक्टर लेकर उनके हिस्से की जमीन में कब्जा करने की नीयत से खेत जोतने लगे।
जब आरोपियों को रोकने लगे तो उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। उसके बाद जगजीत, लवप्रीत सिंह ने गंडासियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में प्राथमिकी दर्ज करके उप निरीक्षक नरेश कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामपाल के निर्देश पर हमला कर चोट मारने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जगजीत से वारदात में प्रयोग गंडासी और ट्रैक्टर बरामद किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को कारागार भेज दिया।