फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आठ क्विंटल 22 किलो चोरीशुदा लोहे के साथ दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। शहर के प्रकाश ढाबा से शहर पुलिस ने चोरीशुदा लोहे के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान भगवंत सिंह वासी गांव माधपुर जिला लुधियाना पंजाब व राजू पासवान वासी गांव फफोत खोदावनपुर जिला बेगूसराय बिहार हाल वासी बोधनी गांव ढाबा मुनीम के रूप में हुई है। ढाबा के मालिक आत्मप्रकाश पर चोरी में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रकाश ढाबा (शर्मा ढाबा) पर बाहर से आने वाली गाड़ियों से लोहा स्क्रैप, तेल और अन्य सामान चोरी से उतारा जाता है। सूचना पर टीम साधारण कपड़ों में ढाबे पर जाकर निगरानी करने लग गई। जहां पर एक ट्रक चालक अपने ट्रक को ढाबे पर बैक लगाकर एक अन्य ट्रक से लोहा स्क्रैप उतार कर रखता पाया गया।
पुलिस टीम ने उक्त लोहे के बारे में जब जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम के द्वार गहनता से पूछने पर चालक भगवंत सिंह ने ट्रक से चोरी से लोहा स्क्रैप प्रकाश ढाबा पर उतारने के बारे में बताया और दूसरे व्यक्ति ने ढाबे के मुनीम ने बताया कि वह ढाबा मालिक आत्मप्रकाश के कहे अनुसार ट्रक से चोरी से लोहा स्क्रैप उतार रहा है। टीम ने ट्रक से 14 बोरियों से 822 किलोग्राम लोहा बरामद कर उक्त आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें