कुरुक्षेत्र। थाना शहर पिहोवा पुलिस ने लेन-देन विवाद से जुड़े कैथल जिला के सदरहेडी गांव के रहने वाले भगोड़े आरोपी सुशील कुमार को को दबोच लिया है। जिसे वर्ष 2022 के एक लेन-देन मामले में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसडीजेएम पिहोवा की अदालत ने 25 नवंबर 2025 को आरोपी सुशील कुमार को भगोड़ा घोषित किया था। इस आधार पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने गहन प्रयासों के बाद आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद