संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में प्रिन्स उर्फ पप्पू निवासी सूरता सिंह फार्म मुर्तजापुर व लखविन्द्र सिंह उर्फ काका वासी इंद्रा काॅलोनी मुर्तजापुर को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रमन कुमार निवासी बारना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक पिहोवा में नौकरी करता है। एक नवंबर को समय करीब 9-30 बजे सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर एचआर-07डब्लयू-9969 पर घर से बैंक की बैठक में रेलवे रोड एचडीएफसी बैंक कुरुक्षेत्र आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल को लॉक लगाकर बैंक के बाहर खड़ी करके बैंक के अंदर चला गया था। जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर ली थी। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई। 12 दिसबंर को टीम ने दोनों आरोपी काबू कर लिए, जिन्हें अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।