फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ काला वासी गांधी नगर और अभिषेक उर्फ टीटू वासी कृष्णा नगर गामड़ी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीना गया मोबाइल फोन बरामद करके दोनों को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 27 अगस्त को साहिल वासी ग्रीन सिटी सेक्टर-9 ने थाना शहर थानेसर को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 10 बजे वह सेक्टर-17 लाइब्रेरी से अपने घर पैदल आ रहा था। जब वह मोहन नगर चौक के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक नीचे गिर गया, जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसकी पहचान पवन उर्फ काला के रूप में हुई। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी पवन की निशानदेही पर वारदात में शामिल दूसरे आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक और छीना गया मोबाइल फोन बरामद करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें