कुरुक्षेत्र। बैठक करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कर्मचारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की ब्रांच जन स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी ने किया।
राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का प्रदेश सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। यहां तक की उनको न्यूनतम वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है। अप्रैल 2020 में जो न्यूनतम वेतनमान था वही ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को मिल रहा है जबकि विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने जुलाई 2024 में पत्र जारी करके वेतन का एरियर देने का फरमान जारी किया था। परंतु अभी तक ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को न तो एरियर मिला और न ही उनका जुलाई 2024 से जो न्यूनतम वेतनमान है वह लागू हुआ।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की मांगों का समाधान किया जाए। बैठक में प्रदेश के उप प्रधान तेजपाल गुर्जर ने मांग रखी कि सभी कर्मचारियों को वर्ष 2020 से 2023 तक की एलटीसी का भुगतान किया जाए। जिला सचिव राम रतन शर्मा एवं जिला उप प्रधान इंद्रपाल सिंह ने जन स्वास्थ्य उपमंडल नंबर एक के कार्यालय पर पांच दिसंबर को दिए जाने वाले धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में राजेश सैनी, राधेश्याम शर्मा, गुरनाम कश्यप, रणबीर शर्मा, मनीष कुमार, नरेश मथाना, सोहन लाल, प्रवीण कुमार, रिखीराम यादव, सुशील सैनी, बलबीर सैनी, नरेश सैनी, विरेंद्र कुमार, सतीश धमतान आदि ने भी अपने विचार रखे।