फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में ट्रस्टियों ने किया पूजन एवं रुद्राभिषेक

Tue, 06 Aug 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सावन के तीसरे सोमवार को भी जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विशेष पूजन किया गया। ये पूजन विद्यापीठ के ट्रस्टी के ट्रस्टी केके कौशिक एडवोकेट ने परिवार के सदस्यों के साथ, राजेश सिंगला, टेक सिंह, केसी रंगा इत्यादि ने किया।
विज्ञापन

देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। पंचामृत से स्नान एवं जलाभिषेक के उपरांत सावन महीने में मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद का भोग लगाया गया। प. पंकज पुजारी के अनुसार ऐसा माना गया है कि सावन का सोमवार भगवान शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। मंदिर में भोलेनाथ के शिवलिंग पर भक्त जल, शहद, बेलपत्र, दही व दूध इत्यादि अर्पित करते हैं। भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौके पर खरैती लाल सिंगला, एसएन गुप्ता, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, यशपाल, पवन गर्ग इत्यादि सहित सेवक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें