फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत महापुरुष ही सनातन धर्म के रक्षक : महंत राजेंद्र पुरी

Tue, 06 Aug 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सावन के तीसरे सोमवार को पूजा अर्चना एवं अभिषेक के बाद जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का मूल सनातन है। उन्होंने सनातन के प्रचार को जीवन का लक्ष्य बनाया है। सनातन के प्रचार के लिए वे निरंतर देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेश में भी प्रयास कर रहे हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि संत महापुरुष ही सनातन धर्म के रक्षक है। वे सनातन की मजबूती के लिए निरंतर संत महापुरुषों से संपर्क करते हैं और उनसे चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतों की ओर से ही सनातन धर्म की रक्षा, प्रचार-प्रसार व मजबूती के लिए मार्गदर्शन व सलाह दी जाती है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति दरबार की ओर से कार्यक्रम की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें साधु-संतों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जग ज्योति दरबार सेवा मंडल की टीम विभिन्न राज्यों में जाकर संत महापुरुषों से संपर्क कर कार्यक्रम निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ विश्व की साधना, विश्व के कल्याण की कामना और संस्कृति से जुड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें