फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पड़ोसी पर भरोसा पड़ा महंगा, चार लाख लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कैथल के माता गेट निवासी बुजुर्ग मंगल (65) अपने पड़ोसी रिंकू को पैसे लेने के लिए अंबाला साथ लेकर गए थे लेकिन पिहोवा बस अड्डे पर रिंकू पैसों वाला बैग लेकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मंगल दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसलिए वे अकसर किराये पर गाड़ी करके दवाई लेने जाते हैं।
विज्ञापन

इससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही थी। उन्होंने योजना बनाई थी कि वह अपनी गाड़ी खरीदकर लाएंगे जिससे उन्हें दवाई लाने में परेशानी नहीं होगी और खाली समय में गाड़ी किराये पर दे देंगे। इसके लिए पंजाब के मोहाली जिले के खिजराबाद गांव में शादीशुदा बेटी मंजू से चार लाख रुपये उधार लिए थे। मंजू ने पोपलर के पेड़ बेचकर पैसे जुटाए थे।
3 नवंबर को मंगल पड़ोसी रिंकू को साथ लेकर अंबाला पहुंचे थे, ताकि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। मंजू ने भी पड़ोसी पर भरोसा कर बैग में चार लाख रुपये पिता के कहने पर पड़ोसी को सौंप दिए। बातचीत के बाद मंजू ससुराल चली गई। मंगल व रिंकू सिरसा डिपो की रोडवेज बस से कैथल के लिए वापस निकल आए। बस में दोनों को अलग-अलग सीटें मिलीं तो दोनों आगे पीछे बैठ गए। इस दौरान भी रुपयों वाला बैग रिंकू के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें