शाहाबाद। धंतोड़ी गांव के पास दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुल से बुधवार अलसुबह एक ट्रक नीचे गिर गया। हादसे के बाद घायल ट्रक चालक जगरूप सिंह और क्लीनर जगराज सिंह को राहगीरों ने बाहर निकाला और उसके बाद सूचना डायल-112 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। बुधवार सुबह ट्रक को निर्माणाधीन पुल से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और उसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की। चालक ने बताया कि वह दिल्ली से अमृतसर समान से भरा ट्रक लेकर जा रहा था, लेकिन बुधवार अलसुबह एक अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।