फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्मैक की तस्करी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अलग-अलग मामले में स्मैक सप्लाई करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सप्लायर गौरव निवासी जंधेडी के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद हुए। तीनों आरोपी गौरव, निपुण उर्फ लाला निवासी घुमानिया मोहल्ला और साजन निवासी संभालखी कस्बा शाहाबाद के रहने वाले हैं। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर सचिन निवासी बीबीपुर काे शाहाबाद-झांसा रोड के पास से काबू किया था।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य मामले में 17 अप्रैल को उनकी टीम ने दीपक विहार शाहाबाद के पास नाकाबंदी करके कार सवार हरप्रीत उर्फ अंकुश चोटी को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नौ ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज किया था। उसकी निशानदेही पर टीम ने स्मैक सप्लायर निपुण उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में बताया कि 14 जनवरी को टीम ने गुप्त सूचना पर गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू निवासी हाउसिंग बोर्ड़ कॉलोनी शाहाबाद को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अब आगामी जांच में आरोपी काकू की निशानदेही पर टीम ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी साजन को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश तीनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें