फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं का ट्रक लेकर चालक फरार

Sat, 28 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग राज्यों के लिए मालगाड़ी से भेजा जाने वाला सरकारी गेहूं लेकर ट्रक चालक फरार हो गया है। ट्रक चालक को यह गेहूं शाहाबाद रेलवे स्टेशन तक ले जाना था, लेकिन वह ट्रक लेकर फरार हो गया है। ट्रक में करीब 3 लाख 36 हजार रुपये कीमत के 420 गेहूुं के कट्टे थे। अब टांसपोर्ट मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन


सत ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी को कस्बे से शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर सरकारी गेहूं की ढुलाई का कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया है। 20 मई को बलजीत प्लेटी थांदडा से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 420 गेहूं के कट्टे शाहाबाद स्पेशल के लिए ट्रक नंबर एचआर 73 डी 3180 से उन्होंने भिजवाए थे। चिट्ठी बिल्टी पर ट्रक चालक ने जगजीत सिंह नाम से हस्ताक्षर भी किए थे। ट्रक को रवाना कर दिया गया लेकिन वह शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा ही नहीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि काफी खोज करने के बाद भी ट्रक और चालक का कोई सुराग नहीं लगा। इसलिए उन्होंने पुलिस की शरण ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें