फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा किलो अफीम और 23 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू

Thu, 27 Apr 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ट्रक चालक को आधा किलो अफीम और 23 किलो डोडा/चूरा पोस्त के साथ पकड़ा। आरोपी मलकीत सिंह उर्फ पोला निवासी बड़ा गांव जिला पटियाला (पंजाब) ट्रक में छुपा कर नशीला पदार्थ पंजाब लेकर जा रहा था। आरोपी को अदालत के आदेश से 12 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि शाहाबाद बस अड्डे के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि मलकीत सिंह नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। आज भी मलकीत सिंह अपने ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जाएगा। सूचना पर टीम ने जीटी रोड पर नौगजा पीर के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को मिली सूचना अनुसार एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने ट्रक को रुकवा कर चालक से पूछताछ की तथा उसके ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम व 23 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से 12 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें